Greater Noida News : दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना कासना पुलिस ने घंघोला गांव में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में पति और सास को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया है। जबकि अभी देवर फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Police Station Kasna Greater Noida News : पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद के जावली गांव की रहने वाली दो सगी बहनें तनु और तनीषा की शादी वर्ष 2020 में घंघोला गांव निवासी अमित व उसके भाई सुमित के साथ हुई थी। दोनों बहनों के दो-दो बच्चे हैं। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों को प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार की रात तनु की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगो ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर मंगलवार को कासना कोतवाली में जमकर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने पति समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को पुलिस ने तनु के आरोपी पति अमित और सास कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।

