Greater Noida News : फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में तैनात लिपिक गिरफ्तार

Jul 22, 2025 - 13:09
Greater Noida News : फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में तैनात लिपिक गिरफ्तार

Greater Noida Newsथाना ईकोटेक-3  पुलिस ने बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट के एक लिपिक को फर्जीवाड़े के मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर एक युवक से तीस हजार रुपये की रिश्वत लेकर उसके दादा के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप था। जिलाधिकारी ने लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने पूर्व में इस मामले में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने वाले  सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी के अनुसार  फरवरी माह में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच हुई थी। पुलिस की जांच में कई ऐसे युवक पकड़े गए थे, जिन्होंने अपने दादा के नाम से स्वतंत्रता सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर जमा किया था।
इन युवकों ने फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए आरक्षण का लाभ लेने के लिए फर्जीवाड़ा किया था। पुलिस द्वारा इस प्रकरण में जांच की जा रही है। पुलिस की जांच में बुलंदशहर कलेक्ट्रेट के लिपिक सागर तोमर की संलिप्त पाई गई। 

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त  के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए एक आरोपी विमल ने बताया कि उसने सागर तोमर को फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सर्टिफिकेट बनाने के लिए तीस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। सागर तोमर ने विमल से रिश्वत लेकर उसके दादा के नाम फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र बनया था। पुलिस ने आरोपी सागर तोमर को  सोमवार को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि कई लोगों  से पैसे लेकर उसने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सर्टिफिकेट बनवाया है। पुलिस ने उसे कोर्ट मे पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।