Noida News : जिलाधिकारी ने की शिवरात्रि पर स्थानीय अवकाश की घोषणा

Jul 22, 2025 - 12:56
Noida News : जिलाधिकारी ने की शिवरात्रि पर स्थानीय अवकाश की घोषणा

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर में 23 जुलाई को शिवरात्रि के मौके पर स्थानीय अवकाश की घोषणा जिलाधिकारी ने की है। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सावन की शिवरात्रि पर भारी संख्या मे शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक करने के मद्देनजर स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनपद के सभी स्कूलों व सरकारी कार्यालय और न्यायालय में अवकाश रहेगा।

Noida News : 23 जुलाई को कावंडियो की ओर से शिवरात्रि के मौके पर पर शिवालियों में जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान काफी भीड़ रहती है। इसको देखते हुए अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं कावड़ यात्रा को देखते हुए कई स्कूलो ने आज मंगलवार को ऑनलाइन कक्षा  संचालित की हैं। कावड़ यात्रा की वजह से कई रूट डायवर्ट है। कांवड़ियो के लौटने से स्कूल बसो के जाम में फंसने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न जगहों पर हरिद्वार से जल लेकर कांवड़िए आज पहुंच गए हैं। जब तक कावड़ यात्रा में शामिल लोग  मंदिर में जल नहीं चढ़ा देते, तब तक वे घर नहीं जाएंगे। इसलिए उनके रुकने के लिए शहर के कई जगहों पर और गांव के बाहर विश्राम स्थल बनाए गए हैं। वहां पर कावड़ यात्रा में शामिल लोग विश्राम कर रहे हैं। लोगों ने उनके विश्राम के लिए जगह-जगह सिविर लगाया है।