Noida News : कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था चुनौती, 530 जवानों ने संभाल रखी है कमान
Noida News : शहर में अगले दो दिनों तक हजारों कांवड़ियों का आगमन होगा। आस्था के इस पर्व के बीच अगले दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है। हालांकि पुलिस के अनुसार 530 ट्रैफिक कर्मी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में लगे हैं।
Noida Traffic Police News : करीब 300 सीसीटीवी कैमरे की मदद से शहर के हर कोने पर निगरानी रखी जा रही है। नोएडा से होकर दक्षिणी दिल्ली, फरीदाबाद की ओर जाने वाली कांवड़ियों की संख्या आज से बढ़ रही है। सावन की शिवरात्रि तक कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।
ऐसे में नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। वही नोएडा होकर फरीदाबाद और दक्षिणी दिल्ली की ओर भी भारी तादात में कांवड़िए जाएंगे। इस तरफ भी जाम लगने की संभावना है। चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज पर वाहनों को रोक-रोक कर चलाया जा रहा है। आज सुबह से ही वाहन चालक जाम से जूझते हुए नजर आए।

