Noida News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, संजय जैन बने अध्यक्ष

Noida News : नोएडा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को व्यापारियों की बैठक सेक्टर-33 स्थित श्री अग्रसेन भवन में हुई। बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
श्री अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक के दौरान बताया गया कि एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन के पद पर रहे सुनील गुप्ता का बीते माह निधन हो जाने के बाद से प्रदेश कमेटी द्वारा वर्तमान जिला कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की गई थी एवं नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को लेकर नामांकन लिए गए।
इस क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान संजय जैन को अध्यक्ष, अमित अग्रवाल को वरिष्ठ महासचिव, नरेश बंसल को कोषाध्यक्ष एवं सुधीर पोरवाल को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।
बैठक में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने मौजूद सभी सदस्यों को व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हर समय अपने व्यापारी व औद्योगिक साथियों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नोएडा गौतमबुद्व नगर कार्यकारिणी की इकाई को कैसे विस्तृत रूप दिया जाए, युवा एवं मातृशक्ति के नेतृत्व पर बल देने सहित अन्य बातों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में यदि किसी भी व्यापारी को किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ा है।
बैठक में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी सुनील पांडे, व्यापार मंडल के संरक्षक डॉ डीके गुप्ता, मनोज गुप्ता, फूल सिंह यादव, विकास बंसल, गोविंद अग्रवाल, विक्रम सेठी, डॉ जेएस बेदी, राहुल भाटिया, अमित पोरवाल, सुरेंद्र गर्ग, सुनील वर्मा, तनवीर चौधरी, पंकज ऐबर्ट, अर्चना त्यागी, आशा पोद्दार, कविता सिंह, मधु सिंह, पूजा अग्रवाल, संतोष सिंह