Greater Noida News : भारत में अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

Jul 28, 2026 - 10:57
Greater Noida News : भारत में अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार
गिरफ्तार चीनी नागरिक की फोटो

Greater Noida News : थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी से गुप्तचर एजेंसिया गहनता से पूछताछ कर रही है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने एनआरआई सिटी के पास से एक चीनी नागरिक सॉन्ग जियाओमी उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन सोसाइटी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि वह एक वर्ष के लिए 26 जून वर्ष 2019 से 25 जून वर्ष 2020 तक के वैध वीजा पर भारत आया था। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद वह अवैध रूप से भारत में रहने लगा। उसने धोखाधड़ी करके वीजा एक्सपायर होने के बाद भारत गणराज्य में फर्जी आधार कार्ड बनवाया। आधार कार्ड के आधार पर उसने पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा लिया, तथा वह जेपी ग्रीन सोसायटी ग्रेटर नोएडा में रहने लगा।

 उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि इसने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की रहने वाली एक युवती से शादी भी कर ली। इसकी एक तीन वर्ष की बेटी है, तथा यह अपनी पत्नी के नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गुप्तचर एजेंसिया गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं वह भारत में रहकर जासूसी तो नहीं कर रहा था।