Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में गोकशी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Jul 28, 2026 - 11:02
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में गोकशी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Greater Noida News : थाना दनकौर पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गेकशी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके तीन साथी मौके से भाग गए हैं। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय रवि शंकर निम ने बताया कि थाना दनकौर पुलिस आज तड़के बदमाशों की तलाश में गश्त कर रही थी, तभी पुलिस को चार बदमाश एक बाइक के पास खड़े दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें ललकारा, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। मेहताब पुत्र मेहरबान निवासी दौला राजपुर थाना दनकौर के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ गोकशी के पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल, पशुओं के वध के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली नशीली इंजेक्शन, पशु वध में प्रयोग होने वाले चापर और छुरी, प्लास्टिक के रस्से प्लास्टिक के कट्टे आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके तीन साथी मौके से भाग गए है। उनकी तलाश की जा रही है।