Greater Noida News : लिफ्ट में फंसे चार मासूम, जान बचाने के लिए पढ़ा हनुमान चालीसा

Jul 14, 2026 - 11:39
Greater Noida News : लिफ्ट में फंसे चार मासूम, जान बचाने के लिए पढ़ा हनुमान चालीसा

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी बेगा सोसाइटी के टावर में बीती रात को अचानक बिजली चले जाने से 4 बच्चे लिफ्ट में फंसे रहे। बच्चे डर गए। लिफ्ट में अंधेरा हो गया। उसके बाद बच्चों ने अपनी जान बचाने और डर भगाने के लिए लिफ्ट की फर्श पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि उक्त घटना की जांच में पता चला कि बिजली में फ्लकचुएशन के चलते सोसाइटी के ई- टावर की लिफ्ट करीब 3 मिनट के लिए रुक गई थी। उसमें कुछ बच्चे थे, जो डर गए थे। करीब 3 मिनट बाद जनरेटर चालू करके लाइट व्यवस्था बहाल की गई तथा रेस्क्यू टीम द्वारा बच्चों को सकुशल बाहर निकला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि बच्चे 3 मिनट तक फंसे रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग दावा कर रहे हैं कि बच्चे 30 मिनट तक फंसे रहे। इस घटना को लेकर नोएडा शहर में तरह-तरह की चर्चा है। सोसाइटी मे लिफ्ट का प्रयोग करने वाले लोगों में भय का माहौल है।