Greater Noida News : गंग नहर में नहाते समय आठ वर्षीय बच्ची डूबी, शव की तलाश में जुटी एनडीआरफ

Jul 14, 2026 - 16:06
Greater Noida News :  गंग नहर में नहाते समय आठ वर्षीय बच्ची डूबी, शव की तलाश में जुटी एनडीआरफ

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली गांव के पास गंग नहर में नहाते समय आज एक आठ वर्षीय बच्ची नहर के पानी में डूब गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक शव प्राप्त नहीं हो पाया था।

 थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खेरली गांव में रहने वाली ममता 8 वर्ष पुत्री संतोष अपने चार सहेलियों के साथ गंग नहर में आज नहाने गई थी। खेरली मोड़ पर वह गंगनर में नहा रही थी। इसी बीच वह नहर के पानी के तेज धार की चपेट में आ गई, तथा डूब गई। उसके साथ आए बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे विफल रहे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने गोताखोरों और वोट की सहायता से बच्ची की शव की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक बच्ची का शव प्राप्त नहीं हो पाया था। इस घटना के चलते बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नहर के आसपास भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उन्हे पुलिस ने समझा कर वापस भेजा।