Noida News : लोन दिलवाने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से 53 लाख 15 हजार रुपए की ठगी

Jul 28, 2026 - 12:34
Noida News : लोन दिलवाने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से 53 लाख 15 हजार रुपए की ठगी
Symbolic Image

Noida News : थाना साइबर क्राइम में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें बैंक से लोन लेना था। सरकारी बैंक से उन्हें लोन नहीं मिल रहा था। उन्होंने प्राइवेट बैंक से लोन लेने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा लोन दिलवाने के नाम पर उनसे 53 लाख 15 हजार 930 रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को सेक्टर 119 के आम्रपाली प्लेटटिनम सोसाइटी में रहने वाले सुभाषित सरकार ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 67 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति हैं। पीड़ित के अनुसार उन्हें निजी वजह से लोन लेना था। बुजुर्ग होने के चलते उन्हें कोई सरकारी बैंक लोन नहीं दे रहा था। वह प्राइवेट बैंक से लोन लेने का सोर्स तलाश रहे थे। इसी बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से मुनव्वर हुड्डा नामक व्यक्ति से बातचीत हुई। उसने 12 प्रतिशत सालाना के दर से प्राइवेट बैंक से लोन दिलवाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार कथित मनोहर हुड्डा ने जल्दी लोन दिलवाने का प्रलोभन देकर उनसे विभिन्न बार में अपने विभिन्न खातों में 53 लाख 15 हजार 930 रूपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।