Noida News : विशाल मेगा मार्ट में लगी भयंकर आग

Mar 27, 2026 - 08:46
Noida News : विशाल मेगा मार्ट में लगी भयंकर आग
CFO Noida

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में आज सुबह 4:30 बजे के करीब अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार 4:30 बजे के करीब फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग में भूतल से द्वितीय तल फैल गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय माल बंद था। वहां पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना के चलते काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल रहा। जहां पर माल है वह मेट्रो स्टेशन से बिल्कुल सटा हुआ है, और वहां से नोएडा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग गुजरता है। काफी देर तक वाहन चालकों को वहां से गुजरने में परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि आग के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।