Noida News : प्रधानमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट, 28 मार्च को होगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

Mar 27, 2026 - 22:37
Noida News : प्रधानमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट, 28 मार्च को होगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट, 28 मार्च को होगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं। पीएम ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'कल (28 मार्च) उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लोगों के लिए बेहद खास दिन है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन किया जाएगा। इससे व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।

पीएम ने पोस्ट में आगे बताया कि 'नोएडा एयरपोर्ट हमारे देश की प्रमुख ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक है। यात्री सेवाओं के अलावा, यहां एक मजबूत कार्गो इकोसिस्टम भी होगा, जिससे लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को काफी मजबूती मिलेगी।वहीं पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'यह एयरपोर्ट भारत को ग्लोबल एविएशन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।