Noida News : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Aug 8, 2025 - 11:31
Noida News :  पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Noida News :  रेकी करके घरों से चोरी करने वाले 2 बदमाशों को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान  गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।

Police Station Sector 24 Noida :  पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस सेक्टर 35 के पास देर रात को बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। संदेश होने पर पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो बदमाश कार लेकर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने पीछा करके उन्हें घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश जुबेर पुत्र इदरीश निवासी दादरी के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मशील पुत्र नसीबुल मौके से भाग गया था। जिसे पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार, घरों से चोरी किया गया कीमती सामान ,चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले औजार तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग टैक्सी की नंबर प्लेट लगी कार में सवार होकर चलते थे, तथा रेकी करने के बाद घरों में लूटपाट और चोरी की वारदात करते है।