Dadri News : आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Aug 8, 2025 - 11:42
Dadri News :  आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Dadri News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के आबकारी विभाग (Excise Department) ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Excise Department Noida News :  जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बीती रात को एक सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने थाना दादरी क्षेत्र के हायर गोल चक्कर के पास से शनि पुत्र विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 66 पावा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि  यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज हुआ है। दादरी पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।