Greater Noida News : किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Police Station Thana Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी वर्ष 2024 में अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया, तथा उसका डॉक्टरी परीक्षण करवाया। डॉक्टरी परीक्षण में यह बात सामने आई कि उसके साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को अगवा करने वाले धर्म सिंह पुत्र कुंवर पाल को थाना बिसरख पुलिस ने तिगरी गांव के पास से आज गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।