Greater Noida News : प्लाट बेचने के नाम पर 11.50 लाख हड़पे

Oct 7, 2024 - 13:06
Greater Noida News : प्लाट बेचने के नाम पर 11.50 लाख हड़पे
Symbolic Image

Greater Noida News : प्लाट बेचने के नाम पर 6 लोगों ने एक व्यक्ति से 11 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida News :


 थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक  मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्मल तिवारी ने थाना दनकौर में इस्लाम, भूरी, वकील, इकबाल, महेश गुप्ता, फरहत के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने यमुना प्राधिकरण द्वारा आवंटित किए जाने वाले किसान कोटे के सात प्रतिशत आबादी वाले प्लांट को देने के नाम पर 11,50,000 रूपए ले लिया तथा धोखाधड़ी कर उनकी रकम हड़प ली। पैसे मांगने पर आरोपी उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।