Greater Noida News : दहेज में फॉर्च्यूनर कार व प्लाट की मांग, मुकदमा दर्ज

Oct 7, 2024 - 13:08
Greater Noida News : दहेज में फॉर्च्यूनर कार व प्लाट की मांग, मुकदमा दर्ज
google image


Greater Noida News : थाना सूरजपुर में एक महिला ने अपने पति समेत 7 लोगों को नामित करते हुए दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दहेज में फॉर्च्यूनर कार और प्लाट की मांग कर रहे हैं।

Greater Noida News :


 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्नेह मुद्गल पत्नी नरेश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 29 नवंबर वर्ष 2020 को हिंदू रीति रिवाज के साथ नरेश शर्मा के साथ हुई। पीड़िता का आरोप है की शादि के समय से ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है उसके पति दहेज में फॉर्च्यूनर कार और सास ससुर प्लाट की मांग करते हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके मायके पक्ष द्वारा उसके पति को दिए गए दहेज में सामान भी उन्होंने बेच दिया है। महिला का यह भी आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई और उसका बेटा पैदा हुआ तो ससुराल पक्ष के लोगों ने सारा खर्चा उसके पिता से लिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे विभिन्न प्रकार से अपमानित करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति नरेश शर्मा, ससुर होशियार शर्मा, सास यशोदा देवी, ननद पिंकी, मीना, जेठ नीरज शर्मा, देवर दीपेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।