Greater Noida News : सीएनजी पंप के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
Greater Noida News : थाना ईकोटेक -तीन क्षेत्र के सीएनजी पंप के पास एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार को पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि सीएनजी पंप के पास एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर उप निरीक्षक श्याम मोहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

