Greater Noida News : महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन
Greater Noida News : थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन लिया। उनकी पत्नी ने अपने गले की चेन हाथ से पकड़ ली। चेन 65 प्रतिशत टूटकर बदमाशों के हाथ में चली गई। इस घटना में उनकी पत्नी सड़क पर गिर गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विवेक प्रकाश पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार में जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आए। बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। उनकी पत्नी ने चैन पकड़ लिया। करीब 65 प्रतिशत चेन का भाग टूट कर बदमाशों के हाथ में चला गया। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी की चेन 16 ग्राम की थी। 10 ग्राम से ज्यादा सोने की चेन का भाग बदमाश लेकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित के अनुसार इस छिना- झपटी में उनकी पत्नी गिर गई। उन्होंने भी बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से उन्हें डरा कर भाग गए।

