Noida News : पुलिस कमिश्नर की अच्छी पहल, एक्सप्रेस-वे, मुख्य चौराहों तथा सुनसान स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिल रही है गरमा-गर्म चाय

Dec 20, 2025 - 14:03
Dec 20, 2025 - 14:29
Noida News : पुलिस कमिश्नर की अच्छी पहल, एक्सप्रेस-वे, मुख्य चौराहों तथा सुनसान स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिल रही है गरमा-गर्म चाय
पुलिस कमिश्नर की अच्छी पहल, एक्सप्रेस-वे, मुख्य चौराहों तथा सुनसान स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिल रही है गरमा-गर्म चाय

Noida News : नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए एक्सप्रेस-वे, मुख्य चौराहों तथा सुनसान स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर ही प्रतिदिन गर्म चाय वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इसकी पहल आज से शुरू भी हो गई। पुलिस कमिश्नर की इस मानवीय एवं कल्याणकारी पहल की शहर में प्रसंशा की जा रही है।

 कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक्सप्रेस-वे, मुख्य चौराहों तथा सुनसान स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को यह व्यवस्था प्रतिदिन कम से कम 2 या उससे अधिक बार सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से उन ड्यूटी स्थलों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां आसपास चाय की दुकानें अत्यधिक दूरी पर स्थित हैं, जिससे ड्यूटीरत पुलिसकर्मी सर्दी के मौसम में स्वयं को गर्म रख सकें एवं पूरी सतर्कता एवं सुरक्षा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

 इसके अतिरिक्त, पुलिस कमिश्नर द्वारा ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को सर्दी से बचाव से संबंधित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए। जिससे वे बढ़ती ठंड में भी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि वे सर्दी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं सुरक्षित ढंग से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें।