Greater Noida News : एआई के माध्यम से फोटो एडिट सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने का आरोप

Dec 20, 2025 - 11:35
Greater Noida News : एआई के माध्यम से फोटो एडिट सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने का आरोप
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति ने एआई के माध्यम से उसकी फोटो एडिट की तथा उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि मुकेश कुमार पांडे पुत्र दिनेश पांडे ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने एआई के माध्यम से उसकी फोटो को एडिट किया है। उसकी फोटो को वह सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे 48 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसे अलग-अलग माध्यम से परेशान कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।