Greater Noida News : शॉर्ट सर्किट के चलते सोसाइटी के सॉफ्ट में लगी आग
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के बिजली पैनल के साफ्ट में बुधवार की देर रात को छठवें फ्लोर पर शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग भयानक रूप धारण करती हुई 20 वीं मंजिल तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।
CFO Noida : मुख्य दमकल यदि अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के छठवें फ्लोर पर बिजली की सॉफ्ट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। उन्होंने बताया कि देखते-देखते आग बीसवे फ्लोर तक पहुंच गई। इस घटना के चलते सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लोग अपने फ्लैटो से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग ने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। देर रात को लगी आग के चलते आज सुबह तक सोसाइटी के लोगों में दहशत व्याप्त रही।

