Greater Noida News : सूट बूट पहनकर आए चोर, शादी समारोह से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी चोरी करके हुए फरार

Feb 6, 2026 - 19:11
Greater Noida News : सूट बूट पहनकर आए चोर, शादी समारोह से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी चोरी करके हुए फरार
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर गांव में स्थित गोल्डन ड्रीम फार्म हाउस नामक मैरिज हॉल में बीती रात को आयोजित एक विवाह समारोह से अज्ञात चोरों ने वधू पक्ष का लाखों रुपए कीमत की जेवरात से भरा हुआ बैग चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना ईकोटेक_ तीन क्षेत्र के खेड़ा चौगान पुर गांव में स्थित बैंक्विट हॉल में बीती रात को डॉ कुसुम गौतम की बेटी की शादी थी। शादी में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दो चोर सूट बूट पहनकर वहां पर आए। उन्होने लड़की पक्ष की तरफ से रखा हुआ जेवरात का बैग अज्ञात चोरी कर लिया। बैग में लाखों रुपए कीमत के जेवरात और 50 हजार रुपए नगद आदि था। उन्होंने बताया कि बैंक्विट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।