Noida News : विभिन्न जगहों से बेखौफ बदमाशों ने महिला समेत दो से लूटा मोबाइल फोन

Feb 6, 2026 - 16:05
Noida News : विभिन्न जगहों से बेखौफ बदमाशों ने महिला समेत दो से लूटा मोबाइल फोन
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस तीन क्षेत्र के सेक्टर 67 के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि बीती रात को करण आचार्य पुत्र कैलाश आचार्य ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 70 स्थित पेन ओशिश सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह बीती रात को सेक्टर 67 के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन छीन लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि बीती रात को कृष्णा मिश्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी का मोबाइल फोन लूट लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन से नीचे उतर रही थी, एक्सीलेटर से जैसे वह नीचे उतरी अज्ञात बदमाश ने उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज है कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।