Greater Noida News : कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नगदी और जेवरात चोरी

Feb 6, 2026 - 15:57
Greater Noida News : कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नगदी और जेवरात चोरी
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक इंजिनियर की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा हुआ कीमती लैपटॉप, नगदी, सोने की अंगूठी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सचिन मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी निराला एस्टेट सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी कार में सवार होकर एक मूर्ति के पास गए थे। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की तथा वह एक चश्मे की दुकान में चश्मा बनवाने चले गए। जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर कार में रखा हुआ उनका लैपटॉप, 4 हजार रुपए नगद,सोने की अंगूठी, डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, घर की चाबियां आदि चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में अभय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल कृष्ण काउंटी सोसाइटी के पास से चोरी कर ली है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी बाइक वहां पर खड़ी की थी। किसी काम से चले गए थे, जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।