Noida News : मां ने टीवी देखने से मना किया तो 12 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के नगला चरण दास गांव में रहने वाले एक 12 वर्षीय छात्र ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों के अनुसार छात्र टीवी ज्यादा देखता था, उसकी मां ने डांट दिया था। इस बात से वह नाराज था।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम नगला चरण दास में रहने वाला गोलू (12 वर्ष) पुत्र अमित एक स्कूल से पांचवी कक्षा में पढ़ रहा था। वह टीवी देखने का आदी था। उसकी मां ने टीवी देखने को लेकर उसे डांट दिया था, तथा धमकी दी थी कि अगर टीवी देखना बंद नहीं करेगा तो टीवी का केवल कटवा देंगे। इस बात से वह परेशान हो गया तथा उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब उसके माता-पिता काम से लौट कर आए तो उन्होंने उसे फंदे से लटके हुए पाया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 19 में रहने वाली कोमल 24 वर्ष नामक युवती ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 20 के के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के अनुसार वह डिजाइनर का काम करती थी। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : वही थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि डीएनडी फ्लाईवे पर एक 31 वर्षीय व्यक्ति मूर्छित अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

