Greater Noida News : गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दिल्ली पुलिस में तैनात प्रेमी हिरासत में
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सुंदरम सौंदर्यम सोसाइटी में रहने वाली एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई है। उसको उसके प्रेमी ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया , वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का प्रेमी दिल्ली पुलिस में तैनात है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने प्रेमी से हुए विवाद की बाद खुद को गोली मारी है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह को थाना बिसरख पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला प्रिया उम्र 30 वर्ष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला को आशीष ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला को भर्ती करवाने के बाद वह उसे छोड़कर अस्पताल से चला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप मे तैनात है। जिस पिस्टल से महिला को गोली लगी है वह आशीष की है। पुलिस यह पता लग रही है की पिस्टल लाइसेंसी है या आशीष की सर्विस रिवाल्वर है।
उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला है कि आशीष पहले से शादीशुदा है। उसकी दोस्ती प्रिया के साथ हुई, तथा उसने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना प्रिया से शादी कर ली। वह गाजियाबाद में रहता है। जबकि प्रिया गौर सौंदर्यम सोसायटी में किराए के मकान में रहती है। आज दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आशीष ने पुलिस को बताया कि महिला ने विवाद की बात खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि पुलिस इससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला ने खुद को गोली मारी या आशीष ने उसे गोली मारी है। उन्होंने बताया कि महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

