Noida News : तीन अपर पुलिस उपायुक्तों का कार्य क्षेत्र बदला

Feb 6, 2026 - 19:18
Noida News : तीन अपर पुलिस उपायुक्तों का कार्य क्षेत्र बदला
File Photo : Police Commissioner Gautam Buddha Nagar

Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त स्तर के तीन अधिकारियों का तबादला इधर से उधर किया है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त यातायात मनीषा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आरके गौतम को सेंट्रल जोन का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन संतोष कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक का पदभार सौंपा गया है।