Noida News : पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, गड़बड़ी करने वालों पैनी नजर

Jun 8, 2026 - 15:27
Noida News : पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, गड़बड़ी करने वालों पैनी नजर

Noida News : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जनपद गौतम बुद्ध नगर मे 20 केंद्रों पर आज से 10 जून तक पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में तीन दिनों तक 42,048 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके यूपी एसटीएफ सहित कई एजेंसिंया सक्रिय है।

District School Inspector : जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर 1008 से अधिक शिक्षकों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर सेक्टर से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात है। उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर डाॅक्यूमेंट की जांच के बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया से अभ्यर्थी गुजर रहे हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से इंतजाम किए गए हैं। सभी 20 केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष के अंदर तक अभ्यर्थी कड़ी निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Additional Commissioner of Police, Law and Order : अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि परीक्षा केदो पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पल-पल की नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह सभी कंट्रोल रूम जिले के पुलिस लाइन में बनाए गए परीक्षा कक्ष से लाइव देखे जा सकेंगे। परीक्षा बिना बाधा संपन्न हो, इसके लिए खुफिया एजेंसियों भी अलर्ट है। एलआईयू के साथ ही एसटीएफ जैसी बड़ी यूनिट भी अपने स्तर से परीक्षा पर नजर रख रही है। अलग अलग टीमें बनाई गई हैं जो पूर्व की परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों से लेकर नये चेहरों पर नजर बनाए हुए है।

परीक्षा केंद्रों पर कई वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थी अपने साथ पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पर्स, कैप, चश्मा, ज्वेलरी तथा किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी, पेन ड्राइव, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड, चाबी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की जांच के दौरान कलावा और मंगलसूत्र नहीं उतरवाए गए।

उन्होंने बताया कि सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा प्रत्येक गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश पुलिस को दिए गए है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, स्वाॅट टीम, साइबर सेल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और अन्य पुलिस बल को भी आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।