Noida News : अवैध उगाही और ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला समेत दो चैनल एंकर गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक चैनल के एंकर और एक डिजिटल मीडिया के एंकर को ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही करने के सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Thana Sector - 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जगदीश चंद्रा ने थाना सेक्टर 58 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका सेक्टर 62 में एक चैनल है, जिसका नाम "भारत 24" है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके यहां एंकर के रूप में काम करने वाली शाजिया निसार उन्हें ब्लैकमेल कर रही है, तथा अब तक करोड़ों रुपया वसूल चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तथा सोमवार को एंकर साजिया निसार और अमर उजाला के डिजिटल शाखा में पदस्थ एंकर आदर्श झा को अवैध उगाही और ब्लैकमेलिंग के सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को नोएडा के गौतम बुद्ध नगर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि साजिया निसार के घर से पुलिस ने 34 लाख 50 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की है। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक चौहान ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से थाना सेक्टर 58 में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उनके अनुसार गिरफ्तार साजिया ने कोर्ट में हंगामा किया और पुलिस अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। अभियुक्त गणों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारत 24 चैनल की तरफ से तीन मुकदमे दर्ज करवाए जा चुके हैं। पहला मुकदमा चैनल के एमडी व ग्रुप एडिटर द्वारा, दूसरा कंसल्टिंग एडिटर श्रीमती अनीता हांडा द्वारा और तीसरी एचआर हेड श्रीमती अनु श्रीधर द्वारा दर्ज करवाया गया है। बताया जाता है कि साजिया निसार चैनल के उच्च सदस्य लोगों को बलात्कार और यौन उत्पीड़न जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली कर रही थी। उसने चैनल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर व झूठे आरोप लगाए, जिसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। शुरुआत में उसने 5 करोड़ की डिमांड की थी, धीरे-धीरे उसने 65 करोड रुपए के डिमांड की। उनका आरोप है कि दोनों आरोपियों ने डॉक्टर जगदीश चंद्रा से जयपुर में मिलकर उन्हें धमकी दी थी। पुलिस इस बात का पता लग रही है कि क्या इस मामले में कुछ और पत्रकार और इनफ्लुएंसर शामिल हैं।

