Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है

Jun 10, 2025 - 13:03
Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है
नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है
Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है
Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है

Thana Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि उपनिरीक्षक अभयेन्द्र सिंह ने एक सूचना का आधार पर रज्जक पुत्र जमील को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह ने विजय रावत पुत्र कुशाल सिंह रावत को सेक्टर 14 गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह अवैध हथियार लेकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।

Thana Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने शनि पुत्र चंद्रवीर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 16 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।

Thana Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने समसुद्दीन पुत्र असगर अली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 22 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने तरुण राजपूत पुत्र राम अवतार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 28 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मंदिर बेच रहे थे।

Thana Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अदनान शाह उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 40 पाऊच देसी शराब बरामद किया है।

Thana Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अमित पुत्र कैलाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 85 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।