Jewar News : स्कूल जाते समय छात्रा से गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति करता है छेड़छाड़

Dec 20, 2025 - 11:28
Jewar News : स्कूल जाते समय छात्रा से गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति करता है छेड़छाड़
Symbolic Image

Jewar News : थाना जेवर में एक छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति उसके साथ स्कूल आते जाते समय अश्लील हरकत करता है, तथा विरोध करने पर उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी देता है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा जेवर में रहने वाली एक छात्रा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती है। उनके अनुसार उनके पड़ोस में रहने वाला जीतन पुत्र चंद्र उसे आए दिन परेशान करता है। जब वह स्कूल जाती है तो उसे रोक कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करता है, तथा कहता है कि तू मुझसे बात कर, छात्रा के अनुसार वह गंदी-गंदी बातें करता है। वह कहता है कि अगर तू मेरी बात नहीं मानी तो तेरे दोनों भाइयों की हत्या कर दूंगा। छात्रा के अनुसार आरोपी गुण्डा किस्म का व्यक्ति है। इसका क्षेत्र में काफी आतंक है। छात्रा के अनुसार उसकी इस हरकत से वह स्कूल जाने से डर रही है।