Jewar News : 20 वर्षीय अज्ञात महिला का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास नहर में एक 20 वर्षीय अज्ञात महिला का शव शुक्रवार को पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों में चर्चा है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।
Jewar News :
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को दयानत पुर गांव के पास नहर में एक 20 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं मौके पर इकठ्ठे लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है।

