Greater Noida News : दोस्त के घर मिलने गई छात्रा के साथ मारपीट, पहली मंजिल से दिया धक्का, हालत गंभीर

Jul 31, 2025 - 11:35
Greater Noida News : दोस्त के घर मिलने गई छात्रा के साथ मारपीट, पहली मंजिल से दिया धक्का, हालत गंभीर
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज की कराई है कि उसकी बेटी के साथ एक युवक ने मारपीट कर उसे पहली मंजिल से धक्का दे दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई है, तथा वह एक अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को जयप्रकाश पुत्र रामधारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी नेहा प्रजापति एनआईएमटी कॉलेज से फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही है। वह लास्ट ईयर की छात्रा है। पीड़ित के अनुसार 29 जुलाई की रात 8 बजे के करीब वह अपने परिचित लड़के शोएब पुत्र जाकिर से मिलने के लिए नसीम अपार्टमेंट हल्द्वानी गांव गई। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसको लेकर शोएब और नेहा के बीच झगड़ा हुआ। शोएब ने नीलम को थप्पड़, लात, घुस्से और डंडे तथा धारदार हथियार से पीटा तथा बिल्डिंग के पहले फ्लोर से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए शारदा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शोएब ने उसकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।