Greater Noida News : टूरिस्ट बस  और ट्रैक्टर में सीधी टक्कर, 18 घायल

Jul 4, 2024 - 14:27
Greater Noida News : टूरिस्ट बस  और ट्रैक्टर में सीधी टक्कर, 18 घायल
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह को एक ट्रैक्टर और बस में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिम्स  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Greater Noida news :
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह  ने बताया कि आज सुबह को यमुना एक्सप्रेसवे पर फॉर्मूला वन के पास भिंड मुरैना से आ रही एक टूरिस्ट बस आगे चल रही ट्रैक्टर- ट्राली से जा टकराई। इस घटना में बस में सवार निक्की 22 वर्ष, रौनक 17 वर्ष, सुरेंद्र 47 वर्ष, अरुण तोमर 18 वर्ष, कन्हैया 17 वर्ष, साधना 42 वर्ष, रामराज 22 वर्ष, शिवराम 40 वर्ष, चांदनी 17 वर्ष, ममता 38 वर्ष, राजेश 44 वर्ष, दीपक 15 वर्ष, आर्यन 15 वर्ष, गिरिराज 42 वर्ष, गजेंद्र 40 वर्ष, अमित अग्रवाल 30 वर्ष, धर्मेंद्र 30 वर्ष , पवन 33 वर्ष है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।