Ghaziabad News : अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले दो गिरफ्तार

Mar 10, 2026 - 22:54
Ghaziabad News : अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले दो गिरफ्तार
Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार के एल ब्लॉक में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया है। पीसीपीएनडीटी की हरियाणा झज्जर की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

पीसीपीएनडीटी के कार्यकारी नोडल अधिकारी जीके मिश्रा के नेतृत्व में हरियाणा के झज्जर की टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन की ओर से सदर तहसीलदार उमेश त्यागी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया गया कि हरियाणा की टीम ने डिकॉय ग्राहक बनाकर गिरोह से संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें प्रताप बिहार के एल-ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में बुलाया, जहां भ्रूण लिंग परीक्षण की तैयारी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान टीम ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रोब और जैल बरामद कर लिया। मौके से बलवान और वसीम नाम के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी अश्वनी फरार हो गया।