Ghaziabad News : कावड़ यात्रा को लेकर हुए डायवर्जन से लोग बेहाल, गाजियाबाद के कई जगहों पर लगा भयंकर जाम

Aug 3, 2026 - 14:20
Ghaziabad News :  कावड़ यात्रा को लेकर हुए डायवर्जन से लोग बेहाल, गाजियाबाद के कई जगहों पर लगा भयंकर जाम
गाजियाबाद के मेरठ रोड, और राज नगर एक्सटेंशन पर जाम की फोटो

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में सावन के पहले सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए डायवर्जन और कट बंद से हुए ट्रैफिक जाम से वाहन चालक बेहाल है। सोमवार सुबह से ही मेरठ रोड, जीटी रोड और राजनगर एक्सटेंशन मुख्य मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।सोमवार को मेरठ तिराहे पर जाम का सर्वाधिक असर नजर आ रहा है। पुलिस ने मेरठ रोड के अधिकांश कट बंद कर दिए हैं। जिससे वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

 मेरठ से दिल्ली जाने वाल लेन पर कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पूरे मेरठ मार्ग को लगभग एकल मार्ग कर दिया गया है।

 डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि बुधवार से हल्के वाहनों का डायवर्जन भी लागू कर दिया जाएगा। कावंड यात्रा को लेकर मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग वनवे पर जाम लग गया। सोमवार से मेरठ रोड को केवल कावंडियों के लिए रिजर्व किया गया है। दिल्ली रोड पर ही वाहन चल रहे हैं।एक ही सड़क पर आमने-सामने वाहन आने से जाम लग रहा है। यातायात पुलिस व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है।