Ghaziabad News : दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Apr 17, 2026 - 08:39
Ghaziabad News : दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर एक थार जीप और बाइक पर सवार तीन लोग खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी एक कैंटर ने पीछे से आकर उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Vijay Nagar Ghaziabad News : पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि थाना विजयनगर क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह को दीपक 30 वर्ष, नवीन 35 वर्ष तथा उनका एक अन्य साथी योगेश 30 वर्ष खड़े होकर बात कर रहे थे। ये लोग अपनी थार जीप और बाइक सड़क किनारे खड़ी करके बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।