Ghaziabad News : विभिन्न जगहों पर मिले दो शव

Jul 15, 2026 - 23:41
Ghaziabad News : विभिन्न जगहों पर मिले दो शव
Symbolic Image

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ मार्ग के पास अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव की पहचान राजमिस्त्री के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ मार्ग के निकट जलालपुर रोड किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की। मृतक की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय भोला शंकर के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार के चंपारण का निवासी था और मुरादनगर में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैतली गांव के पास भी 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।