Ghaziabad News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

Jul 15, 2026 - 23:50
Ghaziabad News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत
Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के तहत अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रफीकाबाद फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को रात के समय मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि रफीकाबाद फाटक अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास एक व्यक्ति गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया है। ट्रेन की टक्कर से गम्भीर चोटें आने के कारण उस व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया

 

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास रफीकाबाद फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसकी शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है, शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।