Ghaziabad News : फुकरे भाई ने नाबालिक छात्रा के साथ किया बलात्कार, विरोध करने पर छत से फेंका, गिरफ्तार

Oct 29, 2025 - 19:31
Ghaziabad News : फुकरे भाई ने नाबालिक छात्रा के साथ किया बलात्कार, विरोध करने पर छत से फेंका, गिरफ्तार
Symbolic Image

Ghaziabad News : जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव में फुफेरे भाई ने छत पर सो रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ जबरन बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने किशोरी को छत से फेंक दिया। पुलिस ने आज रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि एक गांव में एक व्यक्ति परिवार सहित रहते हैं। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री इंटर की छात्रा है। बीती 20 अक्तूबर की रात को पुत्री छत पर सो रही थी। देर रात अचानक वह नीचे गिर गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि छात्रा मरणासन्न अवस्था में थी। उसे मंगलवार की रात को होश आया। होश आने पर छात्रा ने बताया कि वह घर पर सो रही थी। इसी बीच बुआ का लड़का आ गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई की और छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी उसके साथ विगत आठ साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। जब वह नौ साल की थी तो उसके पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर कई बार मारपीट कर घायल भी कर चुका है। उन्होंने बताया कि किशोरी के अनुसार लोकलाज के डर से उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कृष्णा निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी की हालत में सुधार होने पर कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराएं जाएंगे।