Ghaziabad News : केमिकल फैक्ट्री समेत दो कंपनियों में लगी भीषण आग

Feb 16, 2026 - 20:07
Ghaziabad News : केमिकल फैक्ट्री समेत दो कंपनियों में लगी भीषण आग
केमिकल फैक्ट्री समेत दो कंपनियों में लगी भीषण आग

Ghaziabad News : जनपद गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के साइड- चार औद्योगिक क्षेत्र में संचालित चरण ऑटोटेक व भारत मिल फैक्ट्री में सोमवार की शाम को अचानक आग लग गई। आग की शुरुआत ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माता फैक्ट्री चरण ऑटोटेक से हुई। आग टीन सेड में लगी थी। उसके गिरने पर वहां रखा भारी मात्रा में पार्ट्स, सामान, पैकिंग सामान और थर्माकोल और ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग फैलती चली गई। उसके बाद आग ने दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर 10 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

CFO Ghaziabad : गाजियाबाद के मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि आग दो फैक्ट्रियों में फैल गई थी। आग बहुत तेजी से फैल रही थी फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री के आगे के हिस्से में प्लास्टिक , थर्माकोल और पैकेजिंग मेटेरियल काफी मात्रा में भरा था। जिस फैक्ट्री मे पहले आग लगी थी उसके बराबर में भारत आयल की फैक्ट्री थी।