Ghaziabad News : थाना लोनी मे जप्त और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़े 35 वाहनों में लगी आग, जलकर हुई खाक
Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी और थाना लोनी में खड़ी पांच एंबुलेंस समेत 35 जब्त वाहन जलकर राख हो गए। आग की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि थाने पर तैनात पुलिस कर्मी भी थाने से बाहर आ गए। आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।
CFO Ghaziabad : गाजियाबाद के सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि लोनी फायर स्टेशन पर सूचना मिली कि लोनी थाने के बाहर खड़े जब्त वाहनों में आग लग गई। सूचना पाकर मौके दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। आग इतनी ज्यादा थी कि कुछ और गाड़ियां मौके पर भेजी गई।
आग लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वाल के अंदर खड़ी 5 सर्विस से अयोग्य घोषित एम्बुलेंस, थाना लोनी की बाउंड्री वाल के बाहर सड़क किनारे खड़ी जब्त किए गए 1 मिनी बस, 2 डीसीएम, 2 ट्रैक्टर, 4 तिपहिया (ऑटो), 22 चार पहिया (कार) वाहनों में आग लगी गई। उन्होंने बताई काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के चलते सभी वाहन जलकर खाक हो गए हैं।

