Ghaziabad News : पत्नी के वियोग में राजमिस्त्री ने की आत्महत्या

Oct 5, 2025 - 23:23
Ghaziabad News :  पत्नी के वियोग में राजमिस्त्री ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह अपनी पत्नी और बच्चों के अलग रहने से मानसिक तनाव में था।

Ghaziabad News : पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले जगदेव गिरी उम्र 40 वर्ष ने रविवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह राजमिस्त्री का काम करते थे, तथा 2 वर्ष पहले उनकी पत्नी एकता दोनों बच्चों को लेकर अलग रहने के लिए चली गई थी। वह अकेले रहते थे। उनके मोबाइल में मिले ऑडियो से पत्नी की अलग रहने के वियोग में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।