Ghaziabad News : होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के संग देखकर आग बबूला हुआ पति, जमकर की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश का जनपद गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित एक होटल में बुधवार को उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। पत्नी के साथ उसके प्रेमी को देखकर पति का गुस्सा फूट पड़ा। उसने प्रेमी को कमरे से घसीटते हुए होटल के बाहर सड़क पर लाकर उसकी पिटाई की। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। ।
बुधवार को युवक को सूचना मिली कि उसकी पत्नी बजरिया स्थित एक होटल में एक युवक के साथ मौजूद है। इसके बाद वह होटल पहुंच गया। कमरे का दरवाजा खुलते ही उसने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद पति और कथित प्रेमी के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। गुस्साए पति ने युवक को होटल के कमरे से बाहर खींच लिया और सड़क पर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पत्नी बीच-बचाव का प्रयास करती रही, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की भीड़ बढ़ने से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। होटल में ठहरे अन्य लोग भी बाहर निकल आए और घटना देखने वालों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने होटल संचालक और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल हुई है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है या जांच में कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

