Ghaziabad News : नोएडा के नामी कंपनी में काम करने वाले युवक का गाजियाबाद के होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला शव

Nov 5, 2025 - 21:51
Ghaziabad News : नोएडा के नामी कंपनी में काम करने वाले युवक का गाजियाबाद के होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला शव
Symbolic Image

Ghaziabad News : थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्तिखंड तीन स्थित वन मॉल होटल के कमरा नंबर 203 में पांच नवंबर को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की पहचान मेरठ के रक्षापुरम सेक्टर एक निवासी रजत प्रताप सिंह (27 वर्ष) के रूप मे हुई है।

Police Station Indirapuram Ghaziabad News : उन्होंने बताया कि बुधवार को काफी देर तक कमरा न खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तब रजत का शव चादर के सहारे फंदे से लटका हुआ था दिखा। एसीपी ने बताया कि युवक नोएडा स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। दो नवंबर से वह होटल में कमरा लेकर रह रहा था। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। इसके साथ ही दो नवंबर से लेकर पांच नवंबर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।