Noida News : दिल्ली में भाजपा की जीत पर नोएडा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Feb 8, 2025 - 20:32
Noida News : दिल्ली में भाजपा की जीत पर नोएडा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
Noida News : आज दिल्ली में 27 वर्ष के बाद भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों के बीच नाच गाकर खुशी मनाई और दिल्ली का जनता का आभार व्यक्त किया।
 इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व एवं संगठन की शक्ति के अथक प्रयासों से दिल्ली में जीत हासिल हुई है। 

भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर नोएडा महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को इस जीत पर मिठाई खिलाकर एवं ढोल-नंगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर खुशी का इजहार किया, और दिल्ली की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के विकास, सुशासन और सबका साथ, सबका विकास की नीति की जीत है। दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की है। उनकी मेहनत और समर्पण से यह ऐतिहासिक विजय संभव हो पाई है।
इस मौके पर सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि हम दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन प्रणाली पर विश्वास जताया। यह जीत जनता की आकांक्षाओं की जीत है और भाजपा सरकार दिल्ली को एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राजधानी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।

इस दौरान महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिम्पल आनंद, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, गिरिजा सिंह, सुन्दर सिंह राणा, चमन अवाना, मनीष शर्मा, गिरश कोटनाला, गोविन्द कोरंगा, विनोद शर्मा, सत्य नारायण महावर, एसपी चमोली, सचिन अम्बावत, अनिल पेशवरिया, महेन्द्र कटारिया, पीसी पंचोली, अभय सक्सेना, महेन्द्र सिंह, ममता, उमेश पहलवान, शशिधर उपाध्याय, राजकुमार, राजेश सिंह, दीपक शर्मा, नीरज चौधरी, राम किशन यादव, राजकुमार झा, सरफराज अली, रमेश राठौर, एहसान खान, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, उमानन्दन कौशिक, उषा थापा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।