Noida News: युवती ने किया शादी से इन्कार तो गोरखपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने दी बलात्कार करने की धमकी
Noida News : थाना सेक्टर 20 में एक युवती ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई ही कि उसकी एक मैट्रिमोनियल प्लेटफार्म के माध्यम से गोरखपुर जनपद के जिला अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर से शादी के लिए बातचीत शुरू हुई। दोनों शादी के संबंध में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि डॉक्टर की मैचिंग शादी के लिए उनके साथ ठीक नहीं रहेगी ,तो उन्होंने रिश्ते को आगे जारी रखने से मना कर दिया। उनका आरोप है कि इसके बाजू डॉक्टर उनके साथ गाली गलौज कर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा है, तथा उनके साथ बलात्कार करने की धमकी दे रहा है।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नोएडा के एक सेक्टर में रहने वाली एक युवती ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके अनुसार मेट्रोमोनियल प्लेटफार्म के माध्यम से उसकी मुलाकात डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा से हुई। वह जनपद गोरखपुर के जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया के डॉक्टर के रूप में कायत हैं। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तथा विवाह के संबंध में बातें हुई। युवती के अनुसार बातचीत के दौरान उसे लगा कि डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा उसके लिए योग्य वर नहीं है, तो उसने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से मना करते हुए बातचीत समाप्त कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा ने उसे गंदे गंदे संदेश भेजना शुरू कर दिया। गाली गलौज शुरू कर दी तथा उसकी मां और बहन के लिए अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने उसे समझाया लेकिन वह नहीं माने। युवती के अनुसार उसने उसके दोस्तों के माध्यम से भी उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा के सीएमओ और सीएमएस से भी उन्होंने इस बाबत शिकायत की।
इसके बाद वह और भी आक्रामक हो गया और कहा कि मेरी ऊंची पहुंच है। मैं तुझे तेरी औकात बताता हूं। युवती के अनुसार उसने उसके साथ बलात्कार करने की भी धमकी दी। पीड़िति के अनुसार उसने यह भी कहा कि वह उसके ऑफिस में उसके बारे में गंदी-गंदी बातें फैलाएगा तथा उसे बदनाम करेगा और उसकी इज्जत खराब कर देगा। पीड़िता ने डॉक्टर द्वारा भेजे गए अश्लील एवं आपत्तिजनक संदेशों की स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

