Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या

Nov 4, 2026 - 12:17
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र के गढ़ी गोल चक्कर के पास एक व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- तीन के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली की गढी- गोल चक्कर के पास एक व्यक्ति पेड़ की डाल से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम प्रभाकर (23) पुत्र रामकिशन है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह मूल रूप से जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है, तथा मौजूदा समय में ग्राम गढ़ी चौखंडी में रहता है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि नारायण (25 वर्ष) पुत्र साधू ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह छीजारसी कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।