Noida News : नोएडा में जल भरावः काम में लापरवाही पर जेई और सुपरवाइजर बर्खास्त, दो प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के ग्राम बरौला में लंबे समय से चली आ रही जल भराव की निरंतर समस्या और आज हुई बारिश के दौरान उत्पन्न हुए भारी जल भराव को लेकर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करूणेस ने कार्यवाही करते जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जबकि दो वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
Noida Authority : नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी में घोर लापरवाही और काम में शिथिलता बरतने के कारण जूनियर इंजीनियर पार्थ राठौड़ एवं सुपरवाईजर मांगेराम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल भराव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के कारण प्रबंधक करण सिंह त्यागी (सिविल) एवं प्रबंधक रमेन्द्र (जल/ सीवर) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
CFO Noida : मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राधिकरण के सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि यदि भविष्य में किसी भी वर्क सर्किल के अंतर्गत जल भराव या अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो संबंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ इससे भी अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यदायी फर्म मैसर्स वर्म इंडिया को पाँच लाख रुपए की पेनल्टी लगाते हुए इस आशय का कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों ना कार्य में शिथिलता व लापरवाही के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए ।

